JSSC CGL की परीक्षा देने जा रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, रिम्स रेफर

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Youth injured in road Accident : JSSC CGL Exam देने पलामू जा रहे दो युवक बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर हेरहंज थानांतर्गत बरहमोरिया के पास हुए सड़क दुघर्टना (Road accident) में घायल हो गए।

दोनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया

घायलों में चतरा निवासी 29 वर्षीय चंदन कुमार और 26 वर्षीय बिट्टू कुमार शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर परीक्षा देने जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगो को सहायता से दोनों घायल युवकों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया।

Share This Article