Latest Newsझारखंडझारखंड के 8 जेलों की होगी मरम्मत, जीर्णोद्वार के लिए 3.24 करोड़...

झारखंड के 8 जेलों की होगी मरम्मत, जीर्णोद्वार के लिए 3.24 करोड़ की राशि आवंटित

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jails of Jharkhand will be repair: झारखंड गृह विभाग ने राज्य के कुल 8 जेलों के जीर्णोद्वार के लिए 3.24 करोड़ की राशि आवंटित की है। जेलों के जीर्णोद्वार के लिए आवंटित की गई राशि की जरूरत के अनुसार निकासी और खर्च करने की जिम्मेदारी जेल अधीक्षक को दी गई है।

जेलों के जीर्णोद्वार के लिए राशि आवंटित करते हुए गृह विभाग ने अपने जारी आदेश में कहा है कि इस राशि की निकासी और खर्च करने की जिम्मेदारी जेल अधीक्षक की होगी। जिला अधीक्षक संबंधित जिला कोषागार से राशि निकासी कर झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के खाते में ट्रांसफर करायेंगे।

जिन 8 जेलों के जीर्णोद्वार के लिए राशि आवंटित की गई है उनमें खूंटी जेल, घाटशिला जेल, जामताड़ा जेल, सरायकेला जेल, चास जेल, कोडरमा जेल और पलामू जेल के नाम शामिल हैं।

जानिए किस जेल में होगी क्या मरम्मत

० खूंटी जेल में टॉयलेट मरम्मति का कार्य : 22 लाख
० घाटशिला जेल में अस्पताल की मरम्मति : 22 लाख
० जामताड़ा जेल में अस्पताल भवन की मरम्मति : 62 लाख
० सरायकेला जेल में अस्पताल का जीर्णोद्वार : 23 लाख
० खूंटी जेल में अस्पताल की मरम्मति : 11 लाख
० बोकारो के चास जेल की मरम्मति : 48.45 लाख
० कोडरमा जेल में अस्पताल का जीर्णोद्वार : 30.43 लाख
० पलामू जेल में अस्पताल की मरम्मति : 21.84 लाख

spot_img

Latest articles

बाल मजदूरी मामले में बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने पूर्व सलाहकार की अंतरिम राहत खत्म की

Trouble Mounts in Child Labour Case: बाल मजदूरी कराने के आरोप से जुड़े मामले...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...

पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने जताया समर्थन

Priyanka Gandhi Expressed Support: बिहार में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक...

खबरें और भी हैं...

वाहन जांच में बड़ा खुलासा 3280 बोतल नशीला कफ सिरप जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार

Narcotic Cough Syrup Seized: बिहार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग बनी जानलेवा, युवक की मौत से गांव में मातम

Firing Turned Fatal: रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के डोहनडीह (Dohnadih) गांव में...