हजारीबाग में PM मोदी की जनसभा, भाजपा नेताओं ने लिया गांधी मैदान का जायजा

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi’s Public Meeting in Hazaribagh: PM मोदी (PM Modi) की दो अक्टूबर को हजारीबाग में जनसभा के मद्देनजर गुरुवार को भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, हजारीबाग के भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान का जायजा लिया।

इससे पहले सभी नेताओं ने झारखंड पुलिस एकेडमी (Jharkhand Police Academy) के हेलीपेड और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के ग्राउंड का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम स्थल मटवारी स्थित गांधी मैदान पंहुचकर सभी ने तैयारी का जायजा लिया।

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा…

टेंट-पंडाल का कार्य शुरू हो चुका है। यहां पहुंचे जिला प्रशासन के कई अधिकारियों से भी इन्होंने संयुक्त रूप से समन्वय के लिए वार्ता किया।

सांसद सह भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि झारखंड प्रांत के सभी 6 मंडलों में भाजपा के संगठन के दृष्टि से चल रही परिवर्तन यात्रा के समापन के लिए PM मोदी का आगमन हजारीबाग में होगा। PM मोदी झारखंड आते हैं तो खाली हाथ कभी नहीं आते। झारखंड के लिए हमेशा उपहारों और योजनाओं की सौगात लेकर आते हैं।

हजारीबाग सांसद Manish Jaiswal ने कहा कि PM मोदी के आगमन को लेकर झारखण्ड और विशेषकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता भी आतुर है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जनसैलाब के रूप में अपनी भागीदारी निभाते हुए हजारीबाग के एक-एक नागरिक को मोदी के कार्यक्रम में सम्मिलित होना चाहिए। जायसवाल ने कहा कि मोदी का यह हजारीबाग दौरा ऐतिहासिक होगा।

Share This Article