Homeझारखंडरांची एयरपोर्ट से हजारीबाग तक सुरक्षा कड़ी, PM मोदी की सुरक्षा में...

रांची एयरपोर्ट से हजारीबाग तक सुरक्षा कड़ी, PM मोदी की सुरक्षा में 7 SP , 45 DSP रहेंगे तैनात

Published on

spot_img

Security beefed up from Ranchi Airport to Hazaribagh: PM मोदी 2 अक्टूबर को झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर आएंगे। उनके दौरे को लेकर रांची एयरपोर्ट से लेकर हजारीबाग तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हजारीबाग में 3 हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे। साथ ही 7 SP , 45 DSP, 100 इंस्पेक्टर और 400 सब इंस्पेक्टर भी तैनात किए जाएंगे।

इसके अलावा RAF की दो कंपनी को भी लगाया गया है। ADG अभियान लगातार सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। साथ ही SPG के अधिकारी सुरक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

-1:10 बजे विशेष विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग।

-1:30 बजे हजारीबाग के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना।

-1:55 बजे हजारीबाग में जेपीए हेलीपैड पर लैंडिंग।

-2:00 बजे विनोवा भावे विवि में सरकारी कार्यक्रम।

-2:45 बजे मटवारी कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना।

-5:05 बजे हेलीपैड से रांची के लिए रवाना।

-5:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन।

-5:45 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री हजारीबाग में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसका बजट 79,150 करोड़ रुपये से अधिक है।

यह अभियान 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2,740 ब्लॉकों में 5 करोड़ से अधिक जनजातीय लोगों को लाभान्वित करेगा।

साथ ही प्रधानमंत्री 40 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे और 2,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 25 ईएमआरएस की आधारशिला रखेंगे।

इसके अलावा पीएम-जनमन के तहत 1360 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

spot_img

Latest articles

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

लालू प्रसाद, बेक जूलियस और सुधीर भट्टाचार्य की सजा बढ़ाने की CBI याचिका झारखंड हाईकोर्ट में मंजूर

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाले के देवघर ट्रेजरी से 89 लाख...

खबरें और भी हैं...