उज्जैन की निकिता पोरवाल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया 2024 का ताज, जानिए…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Femina Miss India 2024: फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहनेवाली Nikita Porwal ने अपने नाम कर लिया है।

16 अक्टूबर 2024 को मुंबई के वर्ली में आयोजित फेमिना मिस इंडिया 2024 के ग्रैंड फिनाले में उन्हें फेमिना मिस इंडिया 2023 की विनर नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) ने ताज पहनाया। निकिता अब Miss World Contest में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

जानिए कौन हैं निकिता पोरवाल

निकिता पोरवाल की पृष्ठभूमि कला और अभिनय से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (Bachelor of Performing Arts) में ग्रेजुएशन किया है और 18 साल की उम्र से अभिनय कर रही हैं।

वह टीवी एंकर भी रह चुकी हैं और 60 से अधिक नाटकों में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने ‘कृष्ण लीला’ नामक 250 पन्नों का एक नाटक भी लिखा है।

निकिता एक फीचर फिल्म का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की जा चुकी है।
निकिता Instagram पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहतीं, लेकिन अब मिस इंडिया बनने के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

Share This Article