झारखंड में 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है भाकपा, जल-जंगल-जमीन…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Assembly Election : ‘इंडिया’ गठबंधन के भीतर 70 सीटों पर लड़ने का ऐलान झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और Congress की ओर से कर दिया गया है। इससे नाराज राजद और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने अलग चुनाव लड़ने की बात कही है।

रविवार को राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने 20 सीटों पर अपनी मजबूती का संकेत दिया था।

अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी अलग से चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए इसके लिए 15 सीटों की बात कही है। पार्टी ने झारखंड में जल, जंगल और जमीन के मुद्दे पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

अभी सहयोगियों से बातचीत जारी

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और झारखंड सह प्रभारी रामकृष्ण पांडा ने कहा है कि सीपीआई ने पहले फेज में कुल 15 सीटों को चिन्हित किया है, जहां पार्टी चुनाव लड़ने का दमखम रखती है। पार्टी इन सीटों और यहां के उम्मीदवारों की घोषणा 22 अक्टूबर को कर देगी।

जब उनसे पूछा गया कि क्या CPI इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेगी तो उन्होंने कहा कि बातचीत के दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं।

अगर सम्मानजनक समझौता नहीं हुआ तो CPI 15 सीटों पर उतरेगी। प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, पीके पांडे, KD सिंह, अजय सिंह आदि थे।

Share This Article