Homeविदेशडोनाल्ड ट्रंप दुनिया के 357वें सबसे अमीर व्यक्ति, नेट वर्थ 8 बिलियन...

डोनाल्ड ट्रंप दुनिया के 357वें सबसे अमीर व्यक्ति, नेट वर्थ 8 बिलियन डॉलर तक पहुंची

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Donald Trump is the 357th Richest person in the world: सर्वे के अनुसार, 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Donald Trump and Vice President Kamala Harris) के बीच कांटे की टक्कर है।

चुनाव से पहले जारी रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप की नेट वर्थ अब 8 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। Forbes के अनुसार, अक्टूबर 2024 में उनकी संपत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो 4 बिलियन डॉलर से बढ़कर 8 बिलियन डॉलर हो गई।

78 वर्षीय ट्रंप दुनिया के 357वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं, की संपत्ति में यह बढ़ोतरी उनके मीडिया कंपनी ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप (TMTG) के शेयरों में बढ़ती मांग के कारण हुई है।

TMTG की वैल्यूएशन 10 बिलियन डॉलर से अधिक है, जो एलन मस्क की कंपनी X के बराबर है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने अपने राष्ट्रपति कार्यकाल के पहले दो वर्षों में विदेशों से 73 मिलियन डॉलर की आय अर्जित की। इसमें भारत से लाइसेंसिंग सौदों के जरिए 2.3 मिलियन डॉलर शामिल हैं।

2023 में बिक्री में 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई

जबकि उन्होंने अमेरिका में केवल 750 डॉलर का टैक्स अदा किया। उनके विदेशी आय का अधिकांश हिस्सा स्कॉटलैंड और आयरलैंड (Scotland and Ireland) में गोल्फ संपत्तियों से आया।

ट्रंप ने भारत में बड़ी परियोजनाओं में निवेश किया है, जहां उनके ब्रांड की रियल एस्टेट परियोजनाएं तेजी से विस्तार कर रही हैं। वर्तमान में पुणे और मुंबई में दो ट्रंप टावर पूर्ण हो चुके हैं, और गुरुग्राम तथा कोलकाता में दो और निर्माणाधीन हैं।

उद्योग के विशेषज्ञों का कहना है कि भारत ट्रंप ब्रांड के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय बाजारों में से एक बन रहा है। भारत के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार (Luxury Real Estate Market) में 2023 में बिक्री में 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहीं, 2024 के पहले छमाही में कुल बिक्री में लग्जरी घरों की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत रही, जो पिछले वर्ष 30 प्रतिशत थी। इन परियोजनाओं के लिए कीमतें 10.40 करोड़ रुपये से शुरू होकर 19.05 करोड़ रुपये तक हैं।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...