रांची : नशे में धूत ड्राइवर ने घर में घुसा दी गाड़ी, एक दुकान और घर क्षतिग्रस्त

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Truck Rammed in House : राजधानी Ranchi के रातू रोड थाना क्षेत्र स्थित हुरहुरी गुटुवाटोली गांव में सोमवार की देर रात नशे में धुत ट्रक ड्राइवर (Truck Driver) ने एक दुकान को रौंदते हुए मिट्टी के घर में गाड़ी घुसा दिया।

जिससे मिट्टी का घर और दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं घर के किचन और उसमें रखे सारे सामान (गैस चूल्हा, चावल, आटा, फ्रिज आदि) भी पूरी तरह से बर्बाद हो गये।

इस संबंध में गृह स्वामी सोमरा उरांव का कहना है कि ड्राइवर और खलासी दोनों नशे में घुत थे और गाड़ी की रफ्तार भी काफी तेज थी।

घटना में सोमा उरांव का दुकान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

स्थानीय पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

Share This Article