दुखद : छठ गीतों के लिए मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन, पटना में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार 

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Sharda Sinha Passes Away : बिहार (Bihar) की स्वर कोकिला और लोकगायिका Sharda Sinha ने 72 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। मंगलवार की रात Delhi के AIIMS अस्पताल में उन्होंने रात के 9 बजकर 20 मिनट पर आखिरी सांस ली।
बताते चलें शारदा सिन्हा लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थीं। सोमवार की रात को उनकी तबीयत अचानक फिर खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बताया गया था कि शारदा सिन्हा का ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था।

पटना में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

BJP नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने बताया कि शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार Patna में होगा। आज सुबह Indigo फ्लाइट से शव को पटना ले जाया जाएगा। मनोज तिवारी ने बताया कि पटना में राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार होगा।  आज दोपहर 12 बजे के बाद शारदा सिन्हा के शव को अंतिम दर्शन के लिए पटना में रखा जाएगा।

PM मोदी ने जताया शोक

शारदा सिन्हा के निधन से देशभर में शोक की लहर है। बताते चलें शारदा सिन्हा छठ और लोक गीतों (Chhath Song) के लिए काफी मशहूर है। शारदा सिन्हा को पद्म भूषण और पद्म विभूषण भी मिल चुका है।

शारदा सिन्हा के निधन की खबर मिलते ही PM Narendra Modi और CM Nitish kumar ने भी ट्वीट कर शारदा सिन्‍हा के निधन पर शोक जताया है। उन्‍होंने X पर पोस्‍ट कर लिखा, ‘प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं।

आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!’

Share This Article