रांची के सदर अस्पताल में हुआ ERCP विधि से इलाज, पहली बार झारखंड के सरकारी अस्पताल में…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ERCP Treatment done in Sadar Hospital: झारखंड के किसी भी सरकारी अस्पताल में पहली बार ERCP (एंडोस्कोपिक रेट्रोग्रेड कोलांगियोपैन्क्रिएटोग्राफी) विधि से इलाज किया गया है।

रांची के सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत एक मरीज के पित्त की नली से पत्थरी को ERCP विधि से सफलतापूर्वक निकाला गया।

डॉ. जयन्त कुमार घोष द्वारा की गई यह प्रक्रिया

यह प्रक्रिया सदर अस्पताल रांची के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में डॉ. जयन्त कुमार घोष (Dr. Jayant Kumar Ghosh) द्वारा की गई। इस दौरान डॉ. विकास, डॉ. निरज, डॉ. वसुधा, और डॉ. अखिलेश की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

बताते चलें ERCP के माध्यम से पित्त और अग्नाशयी नलिकाओं की जांच की जाती है और X-Ray का उपयोग कर पत्थरी या अन्य समस्याओं का इलाज किया जाता है।

Share This Article