Homeझारखंडरांची की सड़कों पर चल रहे हैं तो हो जाएं सावधान!, स्पीड...

रांची की सड़कों पर चल रहे हैं तो हो जाएं सावधान!, स्पीड वायोलेशन डिटेक्टर कैमरे काट रहे चालान

Published on

spot_img

Speed Violation Detector Cameras: राजधानी रांची में ट्रैफिक पुलिस ने नियमों (Traffic Police Rules) के प्रति सख्ती बढ़ा दी है। स्पीड वायलेशन करने वालों की अब खैर नहीं। इसकी जांच और फाइन के लिए राजधानी में 10 जगहों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्टर कैमरे लगाए गए हैं।

नियम का उल्लंघन करने पर₹1000 फाइन के रूप में देने होंगे। DTO प्रवीण कुमार प्रकाश ने कहा कि 83 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं सीधी सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाने के कारण हो रही हैं। लोगों में भय हो सके, इसके लिए स्पीड वायोलेशन डिटेक्टर कैमरा (speed violation Detector cameras) लगाया गया है।

एक ही जगह कटेगा चालान

किसी एक जगह पर ओवर स्पीड की वजह से किसी व्यक्ति का चालान कटता है, तो उस दिन दूसरी जगह उसका चालान नहीं कटेगा।

अगर कोई व्यक्ति ओवर स्पीडिंग के मामले (Over Speeding Cases) में तीन बार पकड़ा जाता है, तो उनका ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा। इसकी पुष्टि ट्रैफिक DSP जीत उरांव ने की है।

चालान काटने का प्रोसेस

1. वाहन के ओवरस्पीड करने पर कैमरा उसकी गति को रिकॉर्ड करेगा।

2. वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर स्वचालित रूप से ट्रैक किया जाएगा।

3. चालान की सूचना वाहन मालिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेज दी जाती है।

शहर में यहां लगे हैं कैमरे

1. खरसीदाग ओपी थाना से रांची इंट्री रोड: 40 KM/घंटा।

2. शहीद मैदान से धुर्वा गोलचक्कर: 40 KM/घंटा।

3. रामपुर तिराहा रिंग रोड से रांची सिटी: 40 KM/घंटा।

4. तिलता रिंग रोड चौक से रांची सिटी रोड: 40 KM/घंटा।

5. पिस्का मोड़ से रवि स्टील चौक पंडरा: 40 KM/घंटा।

6. हिनू एयरपोर्ट रोड: 40 KM/घंटा।

7. सेटेलाइट कॉलोनी चौक से डिबडीह ब्रिज: 40 KM/घंटा।

8. मेसरा रेलवे ओवब्रिज से डीपीएस ग्रेटर रांची: 40 KM/घंटा।

9. कांके रिंग रोड से बिरसा यूनिवर्सिटी: 40 KM/घंटा।

10. रांची कॉलेज प्लेग्राउंड से स्टेट गेस्ट हाउस: 30 KM/घंटा।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...