मजदूर का शव कुएं से मिला, पांच दिनों से था लापता

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Laborer’s Body Found in Well: गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीहोडीह के एक कुएं से मंगलवार को पुलिस ने एक युवक का शव (Young Man’s Dead Body) बरामद किया है। मृतक की पहचान

सिहोडीह निवासी अशोक वर्मा के रुप में की गयी है। मृतक पांच दिनों से लापता (Missing) था। कुएं से बदबू निकलने पर स्थानीय लोग कुएं के पास पहुंचे, तो देखा कि कुएं में अशोक वर्मा का शव है। इसके बाद सिहोडीह के मुखिया संदीप शर्मा ने घटना की जानकारी गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव कुएं से निकलवाकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मुखिया संदीप ने मामले में हत्या (Murder) का आरोप लगाया है।

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचे। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक पांच दिनों से लापता था, कुएं में उसका शव कैसे पहुंचा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

Share This Article