Latest Newsभारतगैस टैंकर और ट्रक में टक्कर के बाद हुआ जोरदार ब्लास्ट, तीन...

गैस टैंकर और ट्रक में टक्कर के बाद हुआ जोरदार ब्लास्ट, तीन दर्जन गाड़ियों में लगी आग, 4 की मौत…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jaipur Gas Tanker Blast Incident : शुक्रवार को राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (Jaipur) में अत्यंत भयानक हादसा हो गया।

अजमेर रोड पर भांकरोटा में सुबह करीब 5:30 बजे एक गैस टैंकर (Gas Tanker) और ट्रक की टक्कर के बाद तीन दर्जन से अधिक गाड़ियों में आग (Fire) लग गई।

हादसे में कई लोग जिंदा जल गए तो कई बुरी तरह झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें कई की हालत बेहद गंभीर है। चार लोगों की मौत की खबर है।

मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma सुबह अस्पताल पहुंचे और फिर मौके पर जाकर भी जाना कि यह हादसा कैसे हुआ।

10 KM तक सुनी गई धमाके की आवाज

भांकरोटा में पुष्पाराज पेट्रोल पंप के पास एक LPG भरे टैंकर में ट्राले ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे टैंकर की गैस लीक होने लगी और इसमें आग लगते हुए बड़ा धमाका हो गया।

करीब 300 मीटर के दायरे में मौजूद सभी गाड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि करीब 10 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी गई।

आग की वजह से कई और गाड़ियों के भी फ्यूल टैंक में धमाका हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि काफी दूर तक ऊंची उठती लपटें देखी गईं।

पेट्रोल पंप के टैंक तक नहीं पहुंची आग 

गैस टैंकर में धमाके के बाद आग ने एक स्लीपर बस, कई कारों, ट्रकों और बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि पेट्रोल पंप के टैंक तक आग नहीं पहुंची। नहीं तो यह हादसा और भी ज्यादा भीषण हो सकता था।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर 30 से अधिक दमकल वाहनों को भेजा गया और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू हुईं, लपटों को शांत करने में दमकल विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती

इस बीच एंबुलेंस भी पहुंच गए। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि करीब तीन दर्जन घायलों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया।

सुबह 9 बजे तक अस्पातल में 4 शव पहुंचाए गए थे, जबकि 35 लोगों को भर्ती कराया गया था। इनमें से अधिकतर की हालत गंभीर बताई गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उनके बेहतर इलाज का निर्देश दिया।

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम ने कहा, ‘यूटर्न लेते हुए टैंकर और ट्रक के बीच भिड़ंत हुई है। आग की लपटें इतनी तेज हुईं कि अन्य वाहनों को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया। लोग हताहत हुए हैं। जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। मृतक परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है।

सरकार उनकी हरसंभव मदद करेगी। हम जल्द ही इस रास्ते को साफ करवाएंगे। जब तक रास्ता साफ नहीं हो जाता है, हम यहीं हैं। हमने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।’

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...