सुबह-सुबह घर में लगी भीषण आग, जिंदा जल गए परिवार के चार लोग…

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Fire In House: शनिवार की सुबह मध्य प्रदेश के देवास जिले में नयापुरा क्षेत्र स्थित एक घर में भीषण आग (Fire) लगने से एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जल गये.

मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं. हादसा शनिवार सुबह लगभग 4 से 4:30 बजे के बीच हुआ. मृतकों की पहचान दिनेश कारपेंटर (35), उनकी पत्नी गायत्री (30) और उनके दो बच्चे इशिका (10) और चिराग (7) के रूप में हुई है.

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. प्रथम दृष्टया से लग रहा है कि शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) के कारण आग लगी है.

डेयरी से पूरे घर में फैल गयी आग

जानकारी के अनुसार, आग पहले घर के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित डेयरी में लगी थी. देखते ही देखते इस आग ने विकराल रूप ले लिया और दूसरी मंजिल पर पहुंच गयी.

आग इतनी तेजी से फैली कि घर में सो रहा परिवार भाग नहीं सका और उनकी झुलसकर मौत गयी घटना के बाद मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया.

लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share This Article