Homeझारखंडबिरसा मुंडा जैविक उद्यान में अब सोमवार को भी मिलेगी एंट्री, टिकट...

बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में अब सोमवार को भी मिलेगी एंट्री, टिकट दर में हुआ इजाफा, जानिए…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Birsa Munda Zoo : राजधानी Ranchi के ओरमांझी (Ormanjhi) स्थित बिरसा मुंडा जैविक उद्यान (Birsa Munda Biological Park) में परिवार और दोस्तों संग छुट्टियां मनाने के लिए बीते कुछ दिनों से पर्यटकों की संख्या काफी अधिक बढ़ गई है।

वहीं पर्यटकों को सभी तरह की विशेष व्यवस्था मिल सके इसका पूरा इंतजाम किया जा रहा है।

गौरतलब है कि साप्ताहिक अवकाश के रूप में हर सोमवार को जैविक उद्यान बंद रहता है लेकिन पर्यटकों की संख्या में इजाफा को देखते हुए नए साल में सोमवार को भी उद्यान खुला रहेगा।

टिकट दर में हुआ इजाफा 

2 जनवरी तक के लिए सिस्टम में भी कुछ बदलाव किये गये हैं। 2 जनवरी 2025 तक प्रति वयस्क टिकट दर 70 रुपए रखा गया है। जबकि 3 साल से 12 साल के बच्चों के लिए 30 रुपए का टिकट लगेगा।

इन तीन दिनों तक ग्रुप टिकट की व्यवस्था नहीं रहेगी। इस बार आप नये जानवरों को भी देख पाएंगे। जिसमें सफेद बाघ, सफेद तेंदुआ, सफेद मोर, सफेद हिरण और गंध मृग जैसे दुर्लभ वन्यजीव शामिल है।

सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मिलेंगे टिकट 

जू प्रशासन की ओर से 31 दिसंबर से लेकर दो जनवरी तक पांच अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए गए हैं। जहां से सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक टिकट खरीदा जा सकता है।

भीड़ को देखते हुए तीन दिन जू प्रशासन ने जू के दोनों ओर गाड़ी खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त निजी लोग भी सड़क के दोनों किनारों को घेरकर पार्किंग भी व्यवस्था भी करेंगे।

spot_img

Latest articles

बकाया छात्रवृत्ति पर हंगामा, विधायक बोले – कब मिलेगी छात्रों को मदद?

MLA Raises Question Regarding Pending Scholarship: आजसू पार्टी के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी...

रांची एयरपोर्ट पर कई उड़ानें रद्द, यात्रियों को परेशानी

Several Flights Cancelled at Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से उड़ान भरने वाली...

हैदराबाद समिट में शामिल होने का न्योता, तेलंगाना डिप्टी CM ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Telangana Deputy CM meets Hemant Soren: शुक्रवार को तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी...

नाबालिग से लगातार दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सज़ा

Harsh Punishment for Rapist : रांची सिविल कोर्ट में स्थित पोक्सो न्यायालय (POCSO Court)...

खबरें और भी हैं...