Latest Newsझारखंडराहुल दुबे गिरोह का सदस्य विक्रम उर्फ नेपाली गिरफ्तार

राहुल दुबे गिरोह का सदस्य विक्रम उर्फ नेपाली गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Rahul Dubey gang member Vikram Arrested: रामगढ़ पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के एक सदस्य विक्रम कुमार (Vikram Kumar) शर्मा उर्फ नेपाली उर्फ टुटुल को गिरफ्तार किया है।

साथ ही राहुल दुबे को एसपी अजय कुमार (SP Ajay Kumar) ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने उसे अपराध का रास्ता छोड़ने को कहा है, अन्यथा हश्र बुरा होगा।

मंगलवार को एसपी अजय कुमार ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि विक्रम कुमार शर्मा उर्फ नेपाली ने कुजू ट्रांसपोर्ट नगर में कोयला व्यवसायी अनिल कुमार केसरी पर राहुल दुबे के इशारे परगोली चलवाई थी। यह वही शख्स है जिसने शूटर को अनिल केसरी का दफ्तर दिखाया था और अनिल केसरी की पहचान कराई थी।

SP ने बताया कि 5 जनवरी की रात ट्रांसपोर्ट नगर में राहुल दुबे के द्वारा रंगदारी वसूलने एवं व्यवसाईयों के बीच खौफ का माहौल बनाने के उद्देश्य से अपराधकर्मियों के जरिए कोयला व्यवसायी अनिल कुमार केसरी पर जानलेवा हमला कराया गया था। अपराधियों ने उन पर गोली चलाई थी। इस मामले में प्राथमिक संख्या 8/25 दर्ज कर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

राहुल दुबे की तलाश में जुटी पुलिस 

एसपी अजय कुमार (SP Ajay Kumar) ने बताया कि विक्रम कुमार शर्मा उर्फ नेपाली उर्फ टुटुल पिता योगेश्वर शर्मा कुजू बाजारटांड़ का ही रहने वाला है।

घटना के दिन उसने कुख्यात अपराधी जयशंकर दुबे उर्फ राहुल दुबे के गिरोह के दो अपराधकर्मियों को अनिल कुमार केसरी के ऑफिस का रेकी करने, ऑफिस दिखाने, साथ ही अनिल कुमार केसरी पर गोली चलवाने में सक्रिय सहयोग किया था।

SP अजय कुमार ने बताया कि राहुल दुबे और उनके गुर्गे को पकड़ने के लिए पुलिस ने झारखंड और बिहार के कई जिलों में छापेमारी की। कुजू के अलावा हजारीबाग, रांची, पटना जिले में भी छापेमारी की गई थी। राहुल दुबे (Rahul Dubey) के खिलाफ दर्जनों कांड विभिन्न जिलों में दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

spot_img

Latest articles

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...

रामगढ़ में एंटी क्राइम अभियान तेज, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Anti-crime Drive Intensified in Ramgarh: जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए देर...

खबरें और भी हैं...