Latest Newsभारतकोलकाता RG KAR मामले में आरोपी की मां ने कहा- " बेटे...

कोलकाता RG KAR मामले में आरोपी की मां ने कहा- ” बेटे को फांसी मिले तो भी स्वीकार”….

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

RG KAR Case : सियालदह की अदालत ने RG KAR मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की Rape और Murder के बहुचर्चित मामले में संजय रॉय (Sanjay Roy) को दोषी करार दिया है। वहीं सजा का ऐलान सोमवार को किया जाएगा।

इस फैसले के बाद पीड़िता के परिवार और आरोपी की मां मलती रॉय ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

आरोपी की मां ने कहा- “सजा मिले तो भी स्वीकार”

संजय रॉय की मां मलती रॉय ने अदालत के फैसले पर कहा, “मेरी तीन बेटियां हैं। मैं उस परिवार के दर्द को समझ सकती हूं। अगर अदालत ने उसे दोषी ठहराया है, तो जो भी सजा उसे मिले, मैं उसे स्वीकार करूंगी, भले ही वह फांसी हो।”

बहन सबिता ने की कठोरतम सजा की मांग

वहीं संजय रॉय की बहन सबिता ने कहा, “जो हुआ, वह दिल दहलाने वाला है। अगर मेरे भाई ने सच में यह अपराध किया है, तो उसे कठोरतम सजा मिलनी चाहिए। वह भी एक महिला थी और डॉक्टर थी।”

अपराध और गिरफ्तारी का सिलसिला

बताते चलें यह मामला 9 अगस्त का है, जब आरजी कर मेडिकल कॉलेज की एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना सामने आई। 

अगले ही दिन 10 अगस्त को कोलकाता पुलिस ने संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया। वह कोलकाता आर्म्ड पुलिस बटालियन में तैनात था और एक समय पर बॉक्सिंग खिलाड़ी भी रह चुका था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए केस की जांच CBI को सौंपी गई। जांच के दौरान संजय रॉय पर सभी आरोप साबित हुए। सोमवार को अदालत द्वारा उसे दी जाने वाली सजा पर सभी की नजरें टिकी हैं।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...