झारखंड सरकार का युवाओं पर विशेष फोकस, 36 लाख विद्यार्थियों को दी गई छात्रवृत्ति…

Newswrap
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Scholarship : झारखंड सरकार ने युवाओं और रोजगार को प्राथमिकता देते हुए कई योजनाओं को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री Hemant Soren ने बजट पूर्व संगोष्ठी में भी रोजगार सृजन को सरकार की प्राथमिकता बताया था।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 36 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी गई, जिस पर 1415 करोड़ रुपये खर्च हुए। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 21.54 लाख विद्यार्थियों को 442 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति मिल चुकी है।

विद्यार्थियों के बीच वितरित किए गए साइकिल

राज्य सरकार ने 4.71 लाख विद्यार्थियों को साइकिल भी वितरित की। यह वितरण वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के बीच किया गया। कक्षा 8 के विद्यार्थियों को साइकिल देने की इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को स्कूल जाने में सुविधा हो रही है।

रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 7625 आवेदन स्वीकृत किए गए और अब तक 438 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री सारथी योजना : 4.84 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें से 2.14 लाख युवाओं को Job के अवसर मिले।

MNREGA Yojana : 714 लाख मानव दिवस का सृजन हुआ, जिस पर 2430 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसमें महिलाओं की भागीदारी 48% रही।

बागवानी योजना: 29 हजार एकड़ भूमि पर बागवानी से 32 हजार से अधिक परिवारों को फायदा मिला।

Share This Article