सांसद विद्युत वरण महतो के ससुर के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए अर्जुन मुंडा

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मंगलवार को जमशेदपुर से सांसद विद्युतवरण महतो के ससुर के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। बीते दिनों उमेश चंद्र महतो का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। श्री मुंडा ने आदित्यपुर के कृष्णपुर में आयोजित उनके श्राद्धकर्म में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की। अपने शोक संदेश में अर्जुन मुंडा ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। ॐ शांति।

TAGGED:
Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।