महुआ माजी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले पर 15 फरवरी को होगी सुनवाई

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Code of Conduct Violation Case against Mahua Majhi : राज्यसभा सांसद Mahua Majhi के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले (Code of Conduct Violation) में जांच अधिकारी ने अपनी जांच पूरी कर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) चंदन की अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

अदालत ने इस पर संज्ञान लेते हुए सुनवाई के लिए 15 फरवरी की तारीख तय की है।

क्या है पूरा मामला?

बताते चलें यह मामला विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के दौरान सरकारी बिजली खंभों पर महुआ माजी के बैनर और पोस्टर लगाने से जुड़ा है।

इस संबंध में हिंदपीढ़ी (Hindpidi) थाने में कांड संख्या 122/2024 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट में आरोपों को प्रथम दृष्टया सही पाया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने महुआ माजी से पूछताछ भी की थी, जिसके बाद उन्हें थाने से ही जमानत मिल गई थी।

Share This Article