रांची में डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए दो बहनों से मारपीट

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Crime Case : आज जब हम 21 वीं सदी में जी रहे हैं। बावजूद इसके कुछ ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जो सोचने पर मजबूर कर देती है कि आखिर कहां जा रहे हैं हम। ताजा मामला राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र का है। जहां बनहौरा निवासी एक महिला की दो पुत्रियों को डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए बेरहमी से पिटाई की गई। इतना ही नहीं हत्या की भी धमकी दी गई।

इस संबंध में महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि पिछले दिनों ऋतु कुजूर, अर्चना कुजूर, बरखा, वर्षा, सीमा बसंती, मैसी, सावित्री समेत 15 लोगों ने डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए मेरी बेटियों को बेरहमी से पीटा। इधर आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Share This Article