अफीम खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में 10 गिरफ्तार

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Opium Farming : जिले में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान जारी है। दो दिनों के भीतर पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह गिरफ्तारी अफीम के खेतों में काम कर रहे लोगों की हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों में अड़की थाना क्षेत्र के तिनतिला टोली भुरसूडीह गांव के

एसी सबन (48)

एसी आसब (60)

एसी नेमिया (46)

एसी प्रभुदयाल (50)

एसी दयाल (35)

एसी अभिराम (45)

तथा सायको थाना क्षेत्र के

सैदवा गांव के वीरसिंह हस्सा उर्फ बिरसा (25)

सेरेंगडीह गांव के दाऊद बड़ाएउद (26)

जानुमपीड़ी गांव के सोमा हस्सा (56)

आड़ा गांव के करम सिंह पाहन उर्फ मंगरा (30) शामिल हैं।

ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

खूंटी SDPO Varun Rajak Aman ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

SDPO ने कहा, “हम ग्रामीणों को लगातार जागरूक कर रहे हैं। कई गांवों में लोग अब खुद अफीम की फसल नष्ट करने लगे हैं। अगर ग्रामीण खुद अपनी अवैध अफीम की फसल नष्ट कर देंगे, तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन अगर पुलिस को यह कार्रवाई करनी पड़ी, तो जमीन मालिकों और खेती करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने स्पष्ट किया कि अफीम की अवैध खेती में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान के तहत पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article