हजारीबाग के पूर्व एसडीओ रांची से गिरफ्तार, पत्नी की हत्या का है आरोपी

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

SDO Ashok Kumar : हजारीबाग सदर के पूर्व SDO Ashok Kumar को रविवार को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर हत्या करने का गंभीर आरोप है। Ranchi के Jagannathpur थाना क्षेत्र से हुई इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इससे पहले, पुलिस ने शुक्रवार को अशोक कुमार के पिता दुर्योधन साव को भी गिरफ्तार किया था। मृतका Anita के मायकेवालों ने पूर्व SDO अशोक कुमार समेत उनके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद से आरोपी फरार थे। पुलिस ने अशोक कुमार के पिता को उनके ससुराल सलैया गांव से हिरासत में लिया था।

गौरतलब है कि निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अशोक कुमार फरार चल रहे थे। लेकिन अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Share This Article