Latest Newsक्राइमझोपड़ी से चोरी की 22 मोटरसाइकिल बरामद, तीन गिरफ्तार

झोपड़ी से चोरी की 22 मोटरसाइकिल बरामद, तीन गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand:   कोडरमा जिले की मरकच्चो पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर डोमचांच थाना क्षेत्र के कुसाहन जंगल से एक झोपड़ी नुमा घर से चोरी की गई 22 मोटरसाइकिलों को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम डोमचांच थाना क्षेत्र के बेहराडीह निवासी रोहित कुमार स्वर्णकार, बगरीडीह निवासी मौला अंसारी तथा नावाडीह निवासी प्रकाश मेहता हैं।

बुधवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने मरकच्चो थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त मिली थी कि कुछ वाहन चोर जिला में भ्रमणशील हैं। इसके बाद गिरफ्तारी के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में दो बाइक सवार लोगों को मरकच्चो थाना क्षेत्र से चेकिंग के दौरान पकड़ा और उनकी मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। पुछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि ये मोटरसाइकिल चोरी की है एवं ये दोनों मोटरसाइकिल चोरी का काम करते हैं। इनके साथ एक और साथी है जिसका नाम प्रकाश मेहता है जो बाइक का देखरेख करने का काम करता है।

इसके बाद छापामारी करते हुए कुसाहन गांव के जंगल से 22 मोटरसाइकिल बरामद की और इस घटना में शामिल प्रकाश मेहता को भी गिरफ्तार कर लिया।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...