रांची में हुए सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के नामकुम बाजार के समीप मंगलवार को कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बताया गया कि पुनदाग निवासी राहुल महतो बाइक से किसी काम से जा रहा था।

तभी नामकुल बाजार में एक फोर्ड कार ने उसे टक्कर मार दी। राहुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

दोनों वाहनो को जब्त कर थाने लाया गया है। कार चालक भागने में सफल रहा।

Share This Article