नेक्स्ट कॉन्क्लेव 2025 में PM मोदी का संबोधन, 21वीं सदी का भारत बना दुनिया का केंद्र

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi’s address at Next Conclave 2025: PM मोदी ने शनिवार को नेक्स्ट कॉन्क्लेव 2025 में कहा कि 21वीं सदी का भारत अब दुनिया का केंद्र बन चुका है।

उन्होंने भारत की आर्थिक प्रगति, वैश्विक पहचान और प्रशासनिक सुधारों को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है।

उन्होंने महाकुंभ 2025 का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रयागराज में करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने से पूरी दुनिया हैरान रह गई।

ग्लोबल पहचान बना रहा भारत

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के योग, आयुर्वेद और सुपरफूड्स अब दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि मखाने और श्रीअन्न (मिलेट्स) जैसे उत्पाद वैश्विक बाजारों में अपनी जगह बना रहे हैं।

साथ ही भारत अब दुनिया का सातवां सबसे बड़ा कॉफी निर्यातक बन चुका है।

पुराने कानूनों को खत्म करने की पहल

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में 1,500 से ज्यादा अप्रासंगिक और पुराने कानूनों को खत्म किया है।

उन्होंने बताया कि पहले बांस को पेड़ माना जाता था, जिससे उसे काटने पर कानूनी प्रतिबंध था, लेकिन अब नियम बदलने से पूर्वोत्तर के आदिवासी समुदायों को बड़ा लाभ हुआ है।

बुद्धिजीवियों पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने विश्लेषकों और बुद्धिजीवियों पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार ने गुलामी के कालखंड के कानूनों को खत्म किया, लेकिन लुटियंस जमात और खान मार्केट गैंग ने 75 साल तक इन कानूनों पर चुप्पी क्यों साधी थी।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सुधारों से अब आयकर रिटर्न के रिफंड कुछ ही दिनों में मिल रहे हैं और प्रक्रियाएं आसान हो गई हैं।

Share This Article