Latest Newsझारखंडरांची बंद : धुर्वा बस स्टैंड पर उमेश यादव और कामेश्वर सिंह...

रांची बंद : धुर्वा बस स्टैंड पर उमेश यादव और कामेश्वर सिंह हिरासत में

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi Band: बीजेपी नेता अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में आज, 27 मार्च 2025 को जारी झारखंड बंद के दौरान पुलिस ने रांची के धुर्वा बस स्टैंड पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव और भाजपा नेता कामेश्वर सिंह (Umesh Yadav and  Kameshwar Singh) को हिरासत में लिया।

यह कार्रवाई उस समय हुई जब BJP कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। अनिल टाइगर की 26 मार्च को कांके चौक पर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद बीजेपी और उसके सहयोगी संगठनों ने रांची बंद का आह्वान किया था।

संजय सेठ का रातू रोड पर विरोध प्रदर्शन

इस बीच, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ (MP Sanjay Seth) ने अपने समर्थकों के साथ रातू रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अनिल टाइगर की हत्या को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा और कहा कि रांची “अपराध की राजधानी” बन गया है। संजय सेठ ने “जंगल राज” का आरोप लगाते हुए कहा, “कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

मैं एक जनप्रतिनिधि के तौर पर चुप नहीं रह सकता। योगी मॉडल लागू करना चाहिए ताकि अपराध पर लगाम लगे।” प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम और टायर जलाने की घटनाएं भी देखी गईं।

रांची में बंद का व्यापक असर रहा, सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा, और कई जगहों पर यातायात ठप हो गया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई BJP leaders को हिरासत में लिया, जिसमें भैरो सिंह और प्रतुल शाहदेव जैसे नाम भी शामिल हैं। इस घटना ने राज्य में कानून-व्यवस्था के मुद्दे को और गंभीर बना दिया है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...