Latest Newsक्राइमरामगढ़ अपराधियों का तांडव, हाईवा में लगाई आग, फायरिंग कर...

रामगढ़ अपराधियों का तांडव, हाईवा में लगाई आग, फायरिंग कर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ramgarh criminals’ rampage, set a truck on fire..: रामगढ़ जिले की एक बार फिर अपराधियों तांडव मचाया है। अपराधियों ने एक हाईवा पर गोली चलाई और फिर उसमें आग लगा दी। घटना की सूचना पाकर रविवार की सुबह रामगढ़ पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छांव में शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सिरका कोलियरी के कांटा घर के पास एक लोड हाईवा (जेएच 24 जे 6878) ब्रेकडाउन होकर रुका हुआ था।

शनिवार की रात लगभग 11:30 बजे अपराधियों ने वहां धावा बोला। अपराधियों ने वहां मौजूद लोगों को हथियार का भय दिखाकर धमकाया और फिर दो राउंड गोली चलाई। दोनों गोलियां हाईवा के बोनट पर ही लगी। इसके बाद अपने साथ पेट्रोल लेकर आए अपराधियों ने हाइवा पर छिड़का और उसमें आग लगा दी। इसके बाद वे लोग फरार हो गए।

CCTV कैमरे में दो संदिग्ध कैद

घटनास्थल पर पहुंचे रामगढ़ थाना प्रभारी ने उस हाईवा का मुआयना किया, जिस पर गोली चलाई गई थी। इसके बाद उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाला। CCTV कैमरे में दो संदिग्ध व्यक्ति कैद हुए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।

CCTV में साफ दिख रहा है कि अपराधी बाइक से पहुंचे। उनके हाथ में एक जेरीकेन दिख रहा है। वे दोनों लोग दौड़कर कोलियरी के मेन इंट्रेंस से अंदर गए और दौड़कर ही तत्काल बाहर आ गए। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि हाईवा के पास पहले से ही कुछ अन्य अपराधी भी मौजूद थे।

राहुल दुबे गैंग में इस पूरी घटना की जिम्मेदारी ली है। यहां तक की राहुल दुबे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें जलता हुआ हाईवा दिख रहा है। यह वीडियो काफी दूर से बनाया गया है। राहुल दुबे ने एक पर्चा भी सोशल मीडिया पर जारी किया है। इसमें लिखा हुआ है कि ”सिरका लोकल सेल समिति यह तो अभी ट्रेलर है, आगे इससे भी बड़ा धमाका होगा। साथ ही राणा ट्रेडर्स कंपनी पर भी नियम लागू होता है।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...