HomeबिहारRJD विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में किया सरेंडर

RJD विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में किया सरेंडर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

RJD MLA Ritlal Yadav surrendered :राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। विधायक पर एक बिल्डर ने रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया था। यादव के वकील ने कहा कि उन्हें फर्जी मामले में फंसाया गया है और वे पूरी तरह निर्दोष हैं।

पुलिस ने पटना के दानापुर सहित कई इलाकों में राजद नेता के ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें रीतलाल यादव के खिलाफ रंगदारी और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया था। इस मामले में यादव ने अपने साथियों के साथ सरेंडर किया। यादव के वकील ने कहा ‎कि मेरे क्लाइंट को एकदम यह पता चला है कि उनके विरुद्ध बिल्डर ने बनावटी और झूठा केस दर्ज किया है।

उस बिल्डर के साथ न तो उनकी कोई बातचीत थी, न ही वे उसे जानते हैं। वकील ने जारी किए गए बयान में कहा ‎कि यह केस उसने किसके कहने पर किया, किसके उकसावे पर किया और किस षड्यंत्र के तहत किया, यह कह पाना फिलहाल मुश्किल है, लेकिन जो स्पष्ट है, वह यह कि मेरे क्लाइंट पर झूठा और बनावटी मामला दर्ज किया गया है।

वकील ने जानकारी दी कि अभी तक जमानत याचिका दाखिल नहीं की गई है और मामला खगोल थाना में दर्ज किया गया है। न्यायालय ने सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वकील ने आगे कहा, मेरे क्लाइंट पूरी तरह निर्दोष हैं और वे जल्दी से कानून के तहत अपनी बेगुनाही साबित करेंगे। इस मामले में राजद के विधायक रीतलाल यादव के अलावा चिक्कू, पिंकू यादव और सरवन भी शामिल हैं जिन्होंने सरेंडर किया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...