Latest NewsUncategorizedमौसम विभाग ने कहा- इस वर्ष लोगों को ज्यादा गर्मी के लिए...

मौसम विभाग ने कहा- इस वर्ष लोगों को ज्यादा गर्मी के लिए तैयार रहना चाहिए

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सर्दी के मौसम का पलायन हो चुका है। अब लोगों को गर्मी के तेवर झेलने होंगे। इसकी शुरुआत पिछले कुछ दिनों से हो भी चुकी है।

आज गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते दिन के मुकाबले थोड़ा कम है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले बुधवार के दिन सफदरजंग बेस स्टेशन पर तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से सात डिग्री ज्या‍दा था।

विभाग ने इन आंकड़ों को भीषण गर्मी की शुरुआत बताया है। उसका कहना है कि इस वर्ष लोगों को ज्यादा गर्मी के लिए तैयार रहना चाहिए।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पिछले साल का सितम्बर महीना करीब दो दशकों में सबसे गर्म रहा था। इस बार ठंड का मौसम समाप्त होने से पहले ही फरवरी माह में ही गर्मी देखने को मिल रही है।

विभाग के अनुसार पिछले 14 सालों में फरवरी में इतनी गर्मी नहीं देखने को मिली।

विशेषज्ञों की मानें तो इस साल फरवरी बढ़ते तापमान के मामले में की रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

उन्होंने अनुमान लगाया है कि आने वाले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहेगा।

spot_img

Latest articles

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...

नशे में युवक ने किया बुजुर्ग के सिर पर टांगी से वार

Elderly man Attacked with a Sickle on his Head : लातेहार जिले के महुआडांड़...

खबरें और भी हैं...

घर बैठे ऐसे करें SIR डेटा चेक, नाम कटने का डर होगा खत्म

Check your SIR Data from Home : भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची (Voter...

बोकारो स्टील प्लांट के GM दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Bokaro Steel Plant GM Arrested on rape Charges : बोकारो स्टील प्लांट के एक...