अहमदाबाद के नमो स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (नमो स्टेडियम) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पाकिस्तान जेके के नाम से गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के ई-मेल पर मेल किया गया है।

आगामी दिनों में IPL मैच को लेकर पुलिस और बम स्क्वॉड ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्टेडियम में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। हालांकि अभी तक किसी आपत्तिजनक वस्तु के नहीं मिलने की जानकारी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान जेके के नाम से भेजे गए E-MAIL में एक लाइन की धमकी है।

इसमें लिखा है कि वी विल ब्लास्ट योर स्टेडियम। इस ई-मेल के बाद पुलिस, साइबर पुलिस समेत बम स्क्वॉड स्टेडिम के चप्पे-चप्पे पर जांच कर रहा है।

Share This Article