झारखंड : बारिश की कमी से गर्मी और उमस में इजाफा, 10 जून के बाद राहत की उम्मीद

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Weather News: झारखंड में बारिश नहीं होने से गर्मी ने फिर से जोर पकड़ लिया है। तापमान में बढ़ोतरी और उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने 10 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।

8-9 जून को हल्की बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 8 जून को झारखंड के पूर्वी जिलों और मध्यवर्ती इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 9 जून को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर शेष राज्य में भी हल्की बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का मौसम

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश गोड्डा के पथरगामा में 4.2 मिमी दर्ज की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेनगंज में 37.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 35 डिग्री, जमशेदपुर में 34.8 डिग्री, डालटेनगंज में 37.1 डिग्री, बोकारो में 36.5 डिग्री और चाईबासा में 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने हल्की बारिश के बावजूद गर्मी और उमस से सावधान रहने की सलाह दी है। 10 जून के बाद मानसून की प्रगति से तापमान में कमी और बारिश में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Share This Article