राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित, AIIMS दीक्षांत समारोह की तारीख भी बदलेगी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Deoghar visit postponed: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 10 और 11 जून को प्रस्तावित देवघर दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार देर शाम इसकी सूचना देवघर AIIMS प्रबंधन और जिला प्रशासन को भेजी।

इसके चलते देवघर AIIMS में MBBS के पहले दीक्षांत समारोह की तारीख भी अब बदल जाएगी।

एम्स निदेशक को मिली सूचना

AIIMS निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से सूचना मिली है कि राष्ट्रपति का दौरा स्थगित हो गया है।

वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दीक्षांत समारोह में शामिल होने का निमंत्रण देने के लिए रांची गए थे और लौटते समय उन्हें यह जानकारी दी गई। डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि राष्ट्रपति का विशाखापत्तनम दौरा भी रद्द कर दिया गया है।

नई तारीख की घोषणा जल्द

राष्ट्रपति के दौरे के स्थगन के कारण एम्स के पहले दीक्षांत समारोह की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन इस संबंध में नई तैयारियों में जुट गया है।

Share This Article