Homeझारखंडरांची के कोर कैपिटल एरिया में बनेगा HOTEL TAJ, बिल्डिंग हाइट 26...

रांची के कोर कैपिटल एरिया में बनेगा HOTEL TAJ, बिल्डिंग हाइट 26 से 27 मीटर करने की मंजूरी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बैठक के निर्णयों की जानकारी दी। प्रमुख फैसलों में पुलिस पदकों की संख्या में वृद्धि, शिक्षा और सड़क निर्माण के लिए भारी राशि की स्वीकृति, और मंईयां सम्मान योजना में संशोधन शामिल हैं।

पुलिस पदकों में वृद्धि

झारखंड स्थापना दिवस (15 नवंबर) पर पुलिस अधिकारियों को दिए जाने वाले पदकों की संख्या बढ़ाई गई है। अब विशिष्ट सेवा के लिए 10 की जगह 21 ‘झारखंड राज्यपाल पदक’ और सराहनीय सेवा के लिए 31 की जगह 60 ‘झारखंड पुलिस पदक’ दिए जाएंगे। यह सम्मान सिपाही से लेकर DGP रैंक तक के अधिकारियों को मिलेगा।

शिक्षा और प्रोन्नति नियमावली

झारखंड राजकीयकृत प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक प्रोन्नति नियमावली-2025: स्नातक प्रशिक्षित सामाजिक विज्ञान (वाणिज्य सहित), गणित, और भाषा के पदों के लिए अलग-अलग वरीयता सूची तैयार की जाएगी। इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक शिक्षक के 100% पद सीधी नियुक्ति से भरे जाएंगे, लेकिन मरनशील संवर्ग या नई नियुक्ति नहीं होगी।

स्नातक प्रशिक्षित सहायक शिक्षक के 50% पद इंटरमीडिएट प्रशिक्षित शिक्षकों की प्रोन्नति से और 50% सीधी नियुक्ति से भरे जाएंगे। जरूरत पड़ने पर सरकार सीधी नियुक्ति के पदों को मरनशील संवर्ग में शामिल नहीं करेगी।

  • खूंटी और इचागढ़ में कॉलेज: खूंटी में महिला महाविद्यालय के लिए 57 करोड़ 95 लाख 43 हजार रुपये और कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत इचागढ़ डिग्री कॉलेज के लिए 38 करोड़ 76 लाख 34 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
  • शिक्षक प्रोन्नति: हाई कोर्ट के आदेश पर सहायक शिक्षक उमेश कुमार सिंह के आश्रित सुमित कुमार सिंह को चतुर्थ से तृतीय वर्ग में प्रोन्नति के लिए नियमों में छूट दी गई।

सड़क निर्माण और बुनियादी ढांचा

  • लातेहार: लातेहार से बरवाडीह तक 25 किमी सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 114 करोड़ 99 लाख 62 हजार रुपये।
  • रांची: अरगोड़ा चौक से नया सराय (रिंग रोड) तक 6.175 किमी चार लेन सड़क निर्माण के लिए 141 करोड़ 6 लाख 6 हजार रुपये।
  • सिमडेगा: सिमडेगा-कुरडेग-छत्तीसगढ़ सीमा तक 63.2 किमी सड़क की राइडिंग क्वालिटी सुधार के लिए 38 करोड़ 34 हजार 800 रुपये।
  • मनोहरपुर: कोयल नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए 37 करोड़ 88 लाख 72 हजार 600 रुपये।
  • ताज होटल: कोर कैपिटल एरिया में ताज होटल के लिए अधिकतम ग्राउंड कवरेज 25% से बढ़ाकर 40% और बिल्डिंग हाइट 26 मीटर से 27 मीटर करने की मंजूरी।

अन्य महत्वपूर्ण फैसले

  • हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड: रांची के लिए प्रतिवर्ष 3 करोड़ रुपये की सहायता अनुदान।
  • चिकित्सा परिषद: झारखंड राज्य चिकित्सा परिषद संशोधन नियमावली 2025 को मंजूरी।
  • मेडिकल कॉलेज: दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर सहित 56 पदों के सृजन की स्वीकृति।
  • AIDS जागरूकता: राष्ट्रीय AIDS नियंत्रण संगठन के तहत झारखंड स्टेट लेजिसलेटिव फोरम का गठन, जो जिला स्तर पर एड्स नियंत्रण केंद्रों को मजबूत करेगा। यह फोरम विभागीय मंत्री की अध्यक्षता में और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा नामित पांच विधायकों के साथ काम करेगा।
  • आवास बोर्ड: दिव्यांगों के लिए भूखंड आवंटन में आरक्षण 3% से बढ़ाकर 5%।
  • राजपत्रित अधिकारियों के लिए सुविधा: मोबाइल फोन के लिए 25,000 रुपये और रिचार्ज के लिए 500 रुपये प्रतिमाह।
  • NCC कैडेट: अंशकालिक NCC पदाधिकारियों और कैडेटों के लिए शिविरों में दैनिक भत्ता बढ़ाने और AC टायर-3 में यात्रा की मंजूरी।
  • JSSC: कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (स्नातक स्तर) नियमावली 2015 में संशोधन।
  • चिकित्सक की बर्खास्तगी: नगर उंटारी के रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गुरुचरण सिंह सलूजा को सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय।
spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...