टाटा पावर की ‘घर-घर सोलर’ प्लान लॉन्च, ₹78,000 तक मिलेगी सब्सिडी

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Tata Power Renewable Energy Limited: टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) ने ओडिशा में अपनी ‘घर-घर सोलर’ मुहिम के तहत भारत का सबसे किफायती सोलर रूफटॉप सॉल्यूशन लॉन्च किया है।

इस पहल से सोलर एनर्जी को आम जनता के लिए सस्ता और सुलभ बनाने का रास्ता खुला है। कंपनी ने 1 किलोवाट सोलर सिस्टम की शुरुआती कीमत मात्र ₹2,499 रखी है, साथ ही आसान फाइनेंसिंग ऑप्शन्स भी दिए हैं।

10 लाख सोलर रूफटॉप्स का लक्ष्य

टाटा पावर का दावा है कि अगले 3 से 5 साल में पूरे भारत में 10 लाख और ओडिशा में 3 लाख रूफटॉप सोलर इंस्टालेशन्स का लक्ष्य है। इसके लिए कंपनी ने ओडिशा सरकार की ऊर्जा विकास एजेंसी (OREDA) के साथ साझेदारी की है, ताकि राज्य में सोलर एनर्जी को बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिले।

लाइफस्टाइल सोलर सॉल्यूशन्स

कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स को और विस्तार देते हुए लाइफस्टाइल से जुड़े सोलर सॉल्यूशन्स भी पेश किए हैं। ये सिर्फ ट्रेडिशनल रूफटॉप सिस्टम तक सीमित नहीं हैं, बल्कि क्लीन एनर्जी के साथ बेहतर लाइफस्टाइल देने पर फोकस करते हैं।

₹78,000 तक की सब्सिडी

ओडिशा के कंज्यूमर्स को केंद्र सरकार की PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 किलोवाट सोलर सिस्टम पर ₹78,000 तक की सब्सिडी मिलेगी, जो सिस्टम की 40% लागत को कवर करती है।

इसके अलावा, राज्य सरकार 1 किलोवाट के लिए ₹25,000, 2 किलोवाट के लिए ₹50,000, और 3 किलोवाट या उससे ज्यादा के लिए ₹60,000 की अतिरिक्त सब्सिडी दे रही है। इन सब्सिडीज़ से सोलर इंस्टालेशन और भी किफायती हो गया है।

भारत के क्लीन एनर्जी मिशन को सपोर्ट

टाटा पावर की इस पहल से न सिर्फ ओडिशा के लाखों परिवारों को सस्ती और क्लीन एनर्जी मिलेगी, बल्कि भारत के रिन्यूएबल एनर्जी टारगेट को भी मजबूती मिलेगी। यह कदम पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल डेवलपमेंट की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

Share This Article