ईरान ने इजरायली जासूस को दी फांसी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Israel-Iran War: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच भारत सरकार का ऑपरेशन सिंधु पूरी तेजी से चल रहा है। रविवार को ईरान के मशहद से 311 भारतीय नागरिकों को लेकर एक विशेष विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोपहर 4:30 बजे पहुंचा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बताया कि एक और विमान के देर रात दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। अब तक ऑपरेशन सिंधु के तहत 1,428 भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाया जा चुका है।

शनिवार को 290 भारतीयों की वापसी

इससे पहले शनिवार देर रात मशहद से 290 भारतीय नागरिक, जिनमें ज्यादातर जम्मू-कश्मीर के छात्र थे, दिल्ली पहुंचे। इनमें तीर्थयात्री और मेडिकल छात्र भी शामिल थे। निकाले गए नागरिकों ने भारत सरकार और ईरानी अधिकारियों की तारीफ की, जिन्होंने युद्धग्रस्त इलाकों से उन्हें सुरक्षित निकालने में मदद की।

फरीदाबाद की सानिया की घर वापसी

फरीदाबाद की सानिया जेहरा भी शनिवार देर रात सुरक्षित भारत लौटीं। ईरान में बमबारी और मिसाइल हमलों के बीच फंसी सानिया को अपने सामने देख परिजनों ने राहत की सांस ली। सानिया और उनके परिवार ने भारत सरकार का दिल से शुक्रिया अदा किया। सानिया ने कहा, “मैं बहुत डरी हुई थी, लेकिन भारतीय दूतावास ने हमें हर कदम पर सहारा दिया।”

ईरान में जासूस को फांसी

इसी बीच, ईरान ने रविवार को इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने वाले माजिद मोसायेबी को फांसी दे दी। ईरानी न्यायपालिका के अनुसार, मोसायेबी पर संवेदनशील जानकारी मोसाद को देने का आरोप था। तय कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे दोषी ठहराया गया। यह कदम इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को और गहरा सकता है।

Share This Article