रांची में दशहरा उत्सव की तैयारियां, CM हेमंत सोरेन को रांची में रावण दहन का न्योता

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को रांची के मोरहाबादी और अरगोड़ा की दशहरा कमेटियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। पंजाबी-हिन्दू बिरादरी दशहरा कमेटी (मोरहाबादी) और श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति (अरगोड़ा) ने CM को 2 अक्टूबर को होने वाले रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया।

CM ने न्योता स्वीकार कर आयोजकों को बधाई दी और राज्यवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

CM ने कहा: दशहरा सामाजिक एकता का प्रतीक

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का आभार जताते हुए कहा, “विजयादशमी का आयोजन सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं तक सीमित नहीं है। ये सामाजिक एकता, भाईचारा और सामूहिक उत्सव का प्रतीक है। ऐसे मौके समाज में समरसता, सौहार्द और सकारात्मक माहौल बनाते हैं।”

CM ने कमेटियों को आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और परिवार सहित शामिल होने का वादा किया।

Share This Article