Ranchi News: राजधानी रांची में काली पूजा का उत्साह चरम पर है। श्रद्धा और भक्ति के साथ शहर में भव्य समारोह हो रहे हैं। मंगलवार को डोरंडा के न्यू काली पूजा समिति, काली मंदिर रोड पर 44वां काली पूजा समारोह धूमधाम से शुरू हुआ।
राजस्थानी कला और संस्कृति की थीम पर सजे शानदार पंडाल में मां काली की मूर्ति स्थापित की गई है। मां के दर्शन के लिए भारी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं, जो पूजा-अर्चना कर मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद ले रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने पांच सम्मानित संतों के साथ मिलकर पंडाल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह पूजा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। राजस्थानी थीम झारखंडवासियों को नई प्रेरणा देगी। समारोह 24 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें रोजाना अनुष्ठान होंगे, और 25 अक्टूबर को मूर्ति विसर्जन होगा।
राजस्थानी झरोखों से सजा पंडाल
पूजा समिति के अध्यक्ष शंभु गुप्ता ने बताया कि इस बार पंडाल को राजस्थानी लोककला, रंग-बिरंगे झरोखों, पारंपरिक चित्रकला और सांस्कृतिक प्रतीकों से सजाया गया है। यह दर्शकों को राजस्थान की जीवंत संस्कृति का फील दे रहा है। समारोह में पूजा के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रोग्राम, रात्रि भोज और स्पेशल दर्शन की व्यवस्था भी की गई है।
कौन-कौन रहा मौजूद?
उद्घाटन में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के अलावा आलोक दुबे, JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव, शंभु गुप्ता, सुबोध सिंह गुड्डू, वार्ड 45 के भावी प्रत्याशी रितेश थापा, अजय घोष, मनोज मालाकार, बिट्टू घोष, टापू घोष, पप्पू बलि, बबलू शाह, मनोज नायक, देवराज बर्मन, मितवा घोष, शिशिर क्षेत्री, बाबू सोना, अमित गुप्ता, नितेश गुप्ता, विकी घोष, जयंत मजूमदार, दीपू जयसवाल, धीरज गुप्ता, रवि सिंह, उज्जवल, विकी क्षेत्री, गुंजन थापा, उज्जवल थापा, सूरज मांझी, प्रणव क्षेत्री, दोलन गोप और मीडिया प्रभारी समेत ढेर सारे स्थानीय भक्त शामिल हुए।