Homeझारखंडझारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट पर सवाल, मरे और सरेंडर नक्सली...

झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट पर सवाल, मरे और सरेंडर नक्सली भी शामिल

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में बड़ी गलती सामने आई है। इस सूची में कई ऐसे नक्सलियों के नाम अभी भी हैं, जो या तो मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं या फिर पुलिस के सामने सरेंडर कर चुके हैं। पुलिस मुख्यालय के रिकॉर्ड में इनका नाम बने रहने से सूची की सच्चाई और अपडेट को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल राज्य में 58 इनामी नक्सली बताए गए हैं। लेकिन जब इस सूची की जांच की गई, तो पता चला कि इनमें से कई नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने पिछले कुछ महीनों में मार गिराया है और कई ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

कई मरे और सरेंडर नक्सली आज भी सूची में दर्ज

एक करोड़ इनामी अनुज उर्फ सहदेव सोरेन पहले ही मुठभेड़ में मारा जा चुका है। 25 लाख के इनामी रघुनाथ हेंब्रम को भी पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया था। इसी तरह 10 लाख इनामी अमित हांसदा और बिरसेन गंझू भी सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए थे। 10 लाख का इनामी विवेक यादव बिहार के गया जिले में हत्या का शिकार हो चुका है।

पांच लाख इनामी मुखदेव यादव को भी पुलिस ने मुठभेड़ में मार दिया था। वहीं पांच लाख इनामी रवींद्र यादव, बलदेव गंझु और मुकेश राम (जेजेएमपी) ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। इसके अलावा पांच लाख का इनामी अखिलेश यादव ने भी झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर दिया था।

अब इन नामों का मोस्ट वांटेड सूची में बने रहना इस बात की ओर इशारा करता है कि पुलिस रिकॉर्ड समय पर अपडेट नहीं किए गए हैं। इससे पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाज़मी है।

spot_img

Latest articles

मांडर में 17 दिसंबर को होगी क्रिसमस गैदरिंग, कृषि मंत्री मुख्य अतिथि

Ranchi : मांडर में इस बार क्रिसमस से पहले एक बड़ा कार्यक्रम होने जा...

गोवा नाइट क्लब में भीषण आग: 25 की मौत, झारखंड के 3 युवक शामिल

गोवा के अरपोरा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट (नाइट क्लब) में अचानक...

जेपीएससी की देरी से अभ्यर्थियों में नाराज़गी, जेल पार्क में फिर शुरू हुआ धरना

रांची : जेपीएससी द्वारा आयोजित फूड सेफ्टी ऑफिसर (FSO) और CDPO मुख्य परीक्षा का...

साधारण वर्ग के छात्रों को बड़ी सौगात, 9वीं से 12वीं की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी

Increase in Scholarship : झारखंड सरकार अब सामान्य वर्ग के 9वीं से 12वीं में...

खबरें और भी हैं...