Homeझारखंडआजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के अलग-अलग वार्डों से आई कई महिलाओं ने AJSU पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महिलाओं ने संगठन से जुड़कर आने वाले नगर निगम चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

केंद्रीय कार्यालय में आयोजित हुआ मिलन समारोह

समारोह के दौरान महिलाओं ने पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर और केंद्रीय सचिव विजेता वर्मा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा ने की।

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष राकेश सिंह, राकेश रौशन, अनिल गुप्ता समेत कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत (Dr. Devsharan Bhagat) ने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर AJSU पार्टी पूरी तरह तैयारियों में जुट गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरें।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नगर निकाय चुनाव में मातृशक्ति को विशेष महत्व देगी और हर वार्ड में महिला इकाई का गठन किया जाएगा।

मंईयां सम्मान योजना को लेकर सरकार पर आरोप

डॉ. भगत ने आरोप लगाया कि वर्तमान राज्य सरकार ने चुनावी लाभ के उद्देश्य से मंईयां सम्मान योजना लागू कर महिलाओं को गुमराह करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और सही निर्णय लेंगी।

महिलाओं की जागरूकता से होगा समाज का विकास

केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि आजसू पार्टी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं जागरूक होंगी, तभी राज्य और समाज का समुचित विकास संभव हो पाएगा।

पार्टी में मातृशक्ति को पूरा सम्मान : विजेता वर्मा

केंद्रीय सचिव विजेता वर्मा ने कहा कि आजसू पार्टी में महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर नारीशक्ति को सशक्त बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया था।

हर वार्ड में महिला समिति के गठन की तैयारी

महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए हर वार्ड में तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान महिला समितियों का गठन भी किया जा रहा है।

पार्टी से जुड़ने वाली महिलाओं की लंबी सूची

AJSU पार्टी में शामिल होने वाली महिलाओं में रीता देवी, लक्ष्मी देवी, नेहा देवी, प्रतिमा कर्मकार, पम्मी देवी, सोनी वर्मा, सुमित्रा वर्मा, कमला साहु, तैतरी साहु, पुष्पा सिंह, अपर्णा, राधा, आरती, सुधा, संजू, दुर्गा, रेखा, मंजू, खुशबू, किरण, रागिनी, पूनम, रीना, मुन्नी, संध्या, अंजली, श्वेता, अंजिता सहित कई अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

झारखंड में धान खरीद की शुरुआत, पहले ही दिन 18 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीद

Paddy Procurement Begins in Jharkhand: झारखंड सरकार ने 15 दिसंबर, सोमवार से राज्यभर में...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...