रसोई गैस की किल्लत से मंदिर और आश्रम की सेवा व्यवस्था प्रभावित

रांची के पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर और अपना घर आश्रम में रसोई गैस की कमी से भंडारा और सैकड़ों लोगों के भोजन सेवा पर असर पड़ने की आशंका।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर और सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत से सेवा कार्यों में परेशानी बढ़ गई है। संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज के सानिध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से संचालित इस मंदिर और आश्रम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है।

ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि मंदिर परिसर में प्रतिदिन निःशुल्क वेजिटेबल खिचड़ी का भंडारा आयोजित होता है, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। तथा प्रत्येक रविवार को अन्नपूर्णा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन बीते 5 वर्षों से हो रहा है। भंडारा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भोजन ग्रहण करते हैं वहीं सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे 50 से अधिक निराश्रित प्रभुजनों को रोजाना तीनों समय भोजन कराया जाता है।

इसके अलावा लगभग 30 से अधिक सेवादारों के भोजन की भी व्यवस्था यहीं से होती है।उन्होंने कहा कि रसोई गैस की लगातार कमी से भोजन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। इस महत्वपूर्ण सेवा कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए संबंधित विभाग को रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में शीघ्र समाधान और आवश्यक उपाय करने चाहिए। ट्रस्ट आश्रम में चूल्हा लगाने पर भी विचार कर रहा है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।