मेयर पद के प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : गिरिडीह नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हो गया है। यह प्राथमिकी नगर थाने में एफएसटी सह पंचायत सचिव कादिर अंसारी की शिकायत पर दर्ज की गई। प्राथमिकी में कहा गया है कि निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहे हैं, बावजूद इसके डॉ. चौधरी ने अपने चुनाव प्रचार के लिए लगाए गए होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों में एक राष्ट्रीय पार्टी के समर्थित उम्मीदवार होने का स्पष्ट उल्लेख किया है। यह आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है, क्योंकि निर्दलीय चुनाव में किसी राजनीतिक दल का नाम या समर्थन प्रदर्शित करना प्रतिबंधित है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।