वैलेंटाइन डे पर सलमान खान का तोहफा: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। हाल ही में फिल्म का देशभक्ति से ओत-प्रोत गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और सोशल मीडिया पर जमकर प्यार दिया। फिल्म का पहला गाना ‘मातृभूमि’ अरिजीत सिंह की आवाज में जारी हुआ था। अब सलमान खान ने वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फिल्म का नया रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ रिलीज कर दिया। इस गाने के रिलीज होते ही फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ पड़ी और कुछ ही घंटों में यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

मेकर्स की ओर से इस गाने को सोशल मीडिया पर साझा किया है। ‘मैं हूं’ गाने में सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह नजर आ रही हैं। गाने में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। जहां एक ओर सलमान का रोमांटिक अंदाज दिल जीत रहा है, वहीं चित्रांगदा की खूबसूरती और अदाकारी गाने में चार चांद लगा रही है। फिल्म के इस नए गाने ने दर्शकों की उम्मीदों को और भी बढ़ा दिया है।

‘मैं हूं’ गाने में दिग्गज गायिका श्रेया घोषाल और गायक अयान लाल ने अपनी आवाज दी है। आपको बता दे कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है, और अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं। ‘बैटल ऑफ गलवां’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह गाना एक फौजी के परिवार की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दिखाता है। फिल्म साल 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित बताई जा रही है। जहां भारतीय सैनिकों ने बिना किसी हथियार के चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया था।

Share This Article