Latest Newsझारखंडऑल इंडिया पोस्टल-आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में निर्णय, गुवाहाटी में होनेवाले...

ऑल इंडिया पोस्टल-आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में निर्णय, गुवाहाटी में होनेवाले चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे रांची से 10 प्रतिनिधि बैठक में वैलिडेशन संशोधन को लेकर जतायी गयी चिंता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची : गुवाहाटी में होनेवाले चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन में रांची से 10 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। झारखंड से कुल 36 डेलिगेट और विजिटर्स राष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसमें जमशेदपुर से 13,धनबाद से 3, पलामू से 4 और हजारीबाग से 6 प्रतिनिधि होंगे। शनिवार को यह जानकारी रांची जीपीओ में गिरिजा नन्द शर्मा की की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दी गयी। गुवाहाटी में होनेवाले सम्मेलन में एम जेड ख़ान के अलावा गिरिजा नन्द शर्मा, जयनारायण प्रसाद, मो शमीम अख्तर, त्रिलोकी नाथ साहू,देवचरण साहू,नूर मोहम्मद, बचनू साहू,सैयद अख्तर शाह और धनेश्वर गोस्वामी हिस्सा लेंगे। बैठक में वैलिडेशन संशोधन को लेकर चिंता जताते हुए कहा गया कि जब तक केंद्र सरकार पेंशन अधिनियम में किए गए ड्रैकनियन अधिनियम को वापस नहीं ले लेती है, फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में देशभर में इसके खिलाफ संघर्ष अनवरत जारी है तथा सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ रिट याचिका भी दाखिल की गई है। क्योंकि ये संशोधन संविधान के आर्टिकल 14 का उल्लंघन है। बैठक में झारखंड के समस्त पेंशनर्स से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया। बैठक में मुख्य रूप से एसपी मंडल, त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण साहू,एम एन सिंह, मो शमीम अख्तर,जनार्दन प्रसाद, धनेश्वर गोस्वामी,हसीना ग्रेस तिग्गा, नूर मोहम्मद,बचनू साहू,सुखदेव राम, राजेंद्र महतो,जयराम प्रसाद,रफी अहमद,शेख शमीम अंसारी, ब्रह्मदेव मिश्रा,दीपक कुमार वर्मा, मनरखन महतो,राम लखन सिंह,अवधेश पाठक,आर बी बैठा, इश्हाक मिंज तथा बलदेव साहू आदि उपस्थित थे। सभा का संचालन एम जेड ख़ान ने किया और धन्यवाद ज्ञापन हसीना तिग्गा ने किया।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जर्जर स्कूलों और शिक्षकों की कमी पर मांगी जवाबदेही

Ranchi : रांची में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सरकारी स्कूलों की खराब हालत...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...