सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के गुरूआ में मां भारती के सपूत शहीद सुबेदार संतोष कुमार की अमोखर स्थित प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर श्री चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित देश भक्तों को संबोधित किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका बलिदान प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणास्पद है। कार्यक्रम में उन्होंने शहीद संतोष कुमार को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इससे पहले सम्राट चौधरी के गयाजी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आमलोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।