5 अप्रैल को रांची में रहेंगे तेजस्वी यादव, 24 जिलों के 10 हजार कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

राजद नेता तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में 24 जिलों के 10 हजार कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, डिबडीह कार्निवाल हॉल में भव्य स्वागत सम्मेलन आयोजित होगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजद नेता तेजस्वी यादव 5 अप्रैल को रांची में रहेंगे। यहां राज्य के 24 जिलों के दस हजार कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे, तेजस्वी खुद कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। मंगलवार को ये बातें राजद के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहीं।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के आगमन के उपलक्ष्य में डिबडीह स्थित कार्निवाल हॉल में स्वागत सम्मेलन किया जायेगा। उनके स्वागत में शहर में सैकड़ों तोरण द्वार लगेंगे। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, झारखंड सरकार में श्रम और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा और कोडरमा से पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्र यादव सहित प्रदेश के तमाम नेता एकजुटता के साथ लगे हैं। श्री यादव ने कहा कि अगले एक-दो दिन में और सूचनाएं सार्वजनिक की जायेंगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।