Latest Newsभारतअमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला-PM मोदी के 'आत्मसमर्पण' की...

अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला-PM मोदी के ‘आत्मसमर्पण’ की कीमत चुका रहा देश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस ने अमेरिका के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। पार्टी का कहना है कि यह समझौता अब देश के लिए एक कठिन परीक्षा बन गया है. इसके लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री का “आत्मसमर्पण” जिम्मेदार है।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया  फैसले का जिक्र करते हुए कई सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि 2 फरवरी 2026 की रात भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की?

रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अमेरिका के अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ नीति को खारिज किए जाने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने तीन बातें कहीं (i) प्रधानमंत्री मोदी उनके बहुत अच्छे मित्र हैं  (ii) भारत-अमेरिका ट्रेड डील तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगी (iii) उन्होंने 10 मई 2025 को भारतीय निर्यात पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी देकर व्यक्तिगत रूप से ऑपरेशन सिंदूर रुकवाया था।

जयराम रमेश ने आगे याद दिलाया कि 2 फरवरी 2026 को राष्ट्रपति ट्रंप ने सबसे पहले यह घोषणा की थी कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील को अंतिम रूप दे दिया गया है। ट्रंप ने तब कहा था, प्रधानमंत्री मोदी के प्रति मित्रता और सम्मान के चलते और उनके अनुरोध पर, तत्काल प्रभाव से हमने अमेरिका और भारत के बीच एक ट्रेड डील पर सहमति बनाई है…
कांग्रेस नेता ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी कौन सी परिस्थिति थी, जिसने यह सुनिश्चित किया कि भारतीय समयानुसार 2 फरवरी 2026 की रात ट्रेड डील की घोषणा राष्ट्रपति ट्रंप ही करें?

उन्होंने यह भी पूछा कि उस दोपहर लोकसभा में ऐसा क्या हुआ था, जिसने प्रधानमंत्री मोदी को इतना व्याकुल कर दिया कि उन्होंने अपने “अच्छे मित्र” से व्हाइट हाउस में संपर्क साधा और ध्यान भटकाने वाली स्थिति पैदा की? कांग्रेस का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

spot_img

Latest articles

झारखंड ही नहीं देश के बेहतरीन कार्डियोलॉजिस्ट में से एक हैं डॉ हेमंत नारायण राय

Dayanand Roy किसी शख्सियत का निरपेक्ष और वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन तब और कठिन हो जाता है...

गुवाहाटी में सीआरपीएफ की वार्षिक परेड में आज हिस्सा लेंगे गृह मंत्री अमित शाह

गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को गुवाहाटी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ मेट्रो और ‘नमो भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ का दौरा करेंगे और पश्चिमी उत्तर...

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

खबरें और भी हैं...