गिरिडीह में नगर निगम चुनाव के दौरान गोलीबारी, दो लोग घायल

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Firing during municipal Elections in Giridih: गिरिडीह में नगर निगम चुनाव के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 18 में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हुई।

इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। घायलों की पहचान मो. असलम अंसारी (पिता: मो. इस्लाम अंसारी) और शमीम अंसारी (पिता: शौकत अंसारी) के रूप में की गई है।

दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article