नौ नगर निगमों में घटी मतदान प्रतिशतता, शहरी मतदाताओं का उत्साह रहा फीका

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Decreased Voter Turnout : राज्य में सोमवार को छिटपुट हिंसा, मारपीट और नोकझोंक की घटनाओं के बीच नगर निकाय चुनाव का मतदान संपन्न हो गया।

हालांकि इस बार भी शहरी मतदाताओं का उत्साह अपेक्षाकृत कम नजर आया। पिछली बार की तुलना में सभी नौ नगर निगमों में मतदान प्रतिशत घटा है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा देर शाम जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018 की तुलना में रांची नगर निगम में करीब 6 फीसदी कम मतदान हुआ।

वहीं धनबाद नगर निगम में लगभग 2 फीसदी, देवघर नगर निगम में 6 फीसदी, मेदिनीनगर नगर निगम में करीब 3 फीसदी, चास नगर निगम में 4 फीसदी, गिरिडीह नगर निगम में 2 फीसदी, हजारीबाग नगर निगम में 9 फीसदी तथा आदित्यपुर नगर निगम में लगभग 7 फीसदी कम मतदान दर्ज किया गया।

वहीं मानगो नगर निगम में पहली बार चुनाव संपन्न हुआ, जहां करीब 50 फीसदी मतदान हुआ है।

हालांकि अंतिम आधिकारिक आंकड़े जारी होने के बाद मतदान प्रतिशत में मामूली बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। आयोग के अधिकृत सूत्रों के अनुसार अधिकतम 0.1 से 0.2 फीसदी तक ही वृद्धि संभव है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।