Mahuadand Kawad Yatra : महुआडांड़ आस्था और उत्साह के साथ 12 अगस्त को लोध फॉल से सरनाधाम तक 20 KM की कावड़ यात्रा का आयोजन होगा। इस दिन प्रकृति की गोद में बोल बम के जयकारे गूंजेंगे। यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। एसडीओ सुलेमान मुंडारी ने बताया कि 12 अगस्त को पूरे मार्ग पर विधि व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा रूट पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहेगा, ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू की जाएगी और सेवा शिविरों के साथ समन्वय कर सभी को सहयोग मिलेगा।
प्रशासन का लक्ष्य है कि हर शिवभक्त बिना किसी परेशानी के जलाभिषेक कर सके। इस भव्य आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल है।प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से शांति और अनुशासन के साथ यात्रा में शामिल होने की अपील की है।


